फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु

मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 10:40 AM IST

बरेली में महर्षि वाल्मीकि की 130वीं भव्य शोभायात्रा बृहस्पतिवार को शहर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तिगीतों पर थिरकते नजर आए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। प्राचीन वाल्मीकि मंदिर सिटी सब्जी मंडी से शोभायात्रा का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। यात्रा में भगवान शिव, लव-कुश, भगवान विष्णु की झांकी के साथ काली मां का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। विशाल सिंह बिंदु ने बताया कि शोभायात्रा सिटी सब्जी मंडी से कसगरान, बिहारीपुर, किशोर बाजार होते हुए नावल्टी चौराहा पहुंची। यहां से रोडवेज, सिकलापुर, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी होते हुए माधोबाड़ी हरिजन कॉलोनी से जाटवपुरा पहुंची। यहां आरती के बाद शोभायात्रा ने आलमगिरीगंज से बड़ा बाजार से वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर विश्राम लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें