बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना को एक निजी होटल में नजरबंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उनको रोका गया था। वहीं, सपा प्रवक्ता का आरोप है कि उनको शाम पांच बजे तक नजरबंद रखा गया। किसी से बात भी नहीं करने दी गई।