फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पुलिस ने नष्ट कराई 736 लीटर शराब, ऑपरेशन क्लीन के तहत की गई थी बरामद

बरेली में आईजी रेंज के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपने मालखाने में रखी अवैध शराब को नष्ट कर दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कुल 88 अभियोग में आबकारी अधिनियम के तहत बरामद अवैध शराब (316 पौवा देशी शराब, 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 20 बीयर कैन व 685 लीटर कच्ची शराब) लगभग 736 लीटर शराब को वीडियोग्राफी कराने के साथ नष्ट करा दिया गया। थाना परिसर मे गड्डा खोदकर शराब की बोतलें तोड़कर उसमें नष्ट कर दी गई। कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई का इसका तस्करा जीडी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें