फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में महादेव पुल तक नहीं पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मायूस हुए लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि महापौर उनको महादेव पुल तक ले आएंगे। सीएम जब पुल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जीआईसी मैदान पर बने ऑडिटोरियम में आए तो एक बार ऐसा लगा भी। अधिकारी सतर्क हो गए। पुल पर फीता लगा दिया गया, बुके मंगवाए गए। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया लेकिन मुख्यमंत्री चौपुला से श्यामगंज पुल होते हुए लौट गए। बरेली कॉलेज के मैदान से महादेव पुल के ऑनलाइन लोकार्पण के बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम को वहां से आदिनाथ चौराहे पर जाना था, लेकिन वह जीआईसी के ऑडिटोरियम में पहुंच गए। वहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद उनके महादेव पुल पर पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे पर वह चौपुला होते हुए लौट गए। इस वजह से वहां जुटे लोग भी निराश होकर लौट गए। मुख्यमंत्री का महादेव पुल तक नहीं पहुंचने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें