फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में जुटे सैकड़ों किसान, विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 06:05 PM IST

बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले मंगलवार को मंडल के चारों जिलों से आए किसानों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कमिश्नरी के समीप स्थित पार्क में एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसानों को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किसानों ने पार्क में धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण फसलें चौपट हो रही हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसान शिकायती पत्र देते हैं तो उन्हें रद्दी में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की तानाशाही चलने नहीं देंगे। किसान अब जागरूक हो चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें