फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, रस्सी से गला कसकर की गई हत्या

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में रामपुर हाईवे से सटे एक खेत में सोमवार दोपहर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक के बोरे में बंद था और महिला के गले को रस्सी से बांधा गया था। करीब 25 साल उम्र की महिला नारंगी रंग का सूट और गुलाबी रंग की सलवार पहने थी। सूचना मिलने के बाद एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीओ हाइवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को सील कराया। शाही क्षेत्र के एक कपड़ा विक्रेता का थैला भी बोरे में बंद था, जिसमें महिला के कुछ और कपड़े रखे थे। शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हत्या कहीं और हुई है। शव यहां फेंका गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें