बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोवंशीय पशुओं को पकड़कर कटान करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर के पैर में गोली लगी। तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात पौने दो बजे बीजामऊ के पास कुछ लोग घुमंतू गोवंशीय पशुओं का कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें ललकारा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाने के मोहल्ला हबीबुल्ला निवासी सगीर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने सगीर के साथ ही बारादरी थाने के मोहल्ला कोट निवासी तस्कर नईम और फहीम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान कोट निवासी सलीम, हबीबुल्ला मोहल्ला निवासी फुरकान व बीसलपुर के ग्यासपुर निवासी कामिल फरार हो गए।