बरेली में गालीगलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह करमपुर चौधरी में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जिला अस्पताल में भर्ती करमपुर चौधरी निवासी परवीन ने बताया कि पड़ोसी के बच्चों से उनके परिवार के बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पड़ोसी गालीगलौज कर रहा था। परवीन ने यह कहते हुए विरोध किया कि किसे गाली दे रहे हो। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और कुल्हाड़ी से महिला पर हमला कर घायल कर दिया।