बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिए। बीडीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साधना अग्रवाल ने परातासपुर में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी के लिए साइट ऑफिस, सड़क, नाली बनाई, बिजली लाइन के लिए खंभे भी लगवा लिए। इसी तरह से इरशाद खां उर्फ छोटा, हनीफउद्दीन, मुशाहिद खां आदि ने उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई। उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 का उल्लंघन करके निर्माण किया गया है। इसलिए इसे ध्वस्त कर दिया गया।