फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में आठ स्थानों पर सजा पटाखों का बाजार, खरीदने के लिए उमड़े लोग

मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 04:17 PM IST

बरेली में दिवाली के लिए पटाखों की जमकर बिक्री हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से शहर में आठ स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग रोज पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों को फुलझड़ी, अनार, पॉप-पॉप, चरखी पटाखे लुभा रहे हैं। युवा वर्ग में स्काई शॉट, चटाई, रॉकेट की मांग ज्यादा है। बाजार में जुगनू, पीकॉक, चटर-पटर, बटरफ्लाई, फोर-इन-वन स्काई शॉट के पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें