बरेली के विंडरमेयर में चल रहे रामलीला मंचन में सोमवार को भी प्रमुख प्रसंगों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वन गमन, लक्ष्मण को शक्ति लगने के प्रसंग पर दर्शक भावुक भी हो गए। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रंग विनायक रंग मंडल के कलाकारों की ओर से दी जा रही प्रस्तुति में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन के दौरान गीत के बोल- कैसे रहेंगे तुम बिन माते... ने सबसे अधिक प्रभावित किया। लक्ष्मण को शक्ति लगने के दौरान राम को विलाप करता देख पूरे हॉल में सन्नाटा पसर गया। केवट-श्रीराम संवाद को भी दर्शकों ने पसंद किया। संवाद के दौरान सुनो तुम तरणी के मल्हार हमे जाना है पल्ली पार... की प्रस्तुति दी गई। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि लीला मंचन 10 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से किया जाएगा।