बरेली के श्यामगंज बाजार में सोमवार रात नाजमी ट्रेडर्स की दुकान और गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के मालिक असगर परवेज नगर मोहल्ले में रहते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें जानकारी दी तो वे दौड़े चले आए। सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जब तक दमकल आती तब तक लाखों रुपए के रस और रोस्टेड ब्रेड जलकर राख हो चुके थे। असगर ने बताया की मध्य प्रदेश के उज्जैन से उन्होंने लाखों रुपये का माल मंगाया था, जो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी है।