झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचकर शब्बू मियां को श्रद्धांजलि दी। शब्बू मियां का 13 अगस्त को इंतकाल हो गया था। वह सूफी विचारधारा से जुड़ी खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक थे। राज्यपाल ने कहा कि शब्बू मियां भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले नायाब शख्सयित थे। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।