उत्तर प्रदेश के बहराइच से लेकर बरेली तक भेड़ियों का खौफ है। बहेड़ी के बाद अब फतेहगंज पूर्वी इलाके में भेड़िये के हमले की घटनाएं सामने आई हैं। थाना क्षेत्र के गांव गलथुआ के ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात नौ बजे के समय भेड़िये ने दो लोगों को हमला कर घायल कर दिया। वहीं एक घर में घुसकर 15 साल के किशोर को घायल कर दिया। इन घटनाओं से इलाकों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसर के साथ वनमंत्री अरुण कुमार को भी फोन पर सूचना दी। बुधवार शाम को वन विभाग बरेली से डिप्टी डीएफओ अपूर्वा और फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने गांववालों से जानकारी प्राप्त कर खेतों में भेड़िये की तलाश में कॉम्बिंग कराई। वन विभाग अधिकारी अपूर्वा ने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि हमला करने वाला जानवर भेड़िया है। सियार भी हो सकता है।