फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली जिले में भेड़िये का खौफ, पगचिन्ह देख वनकर्मी बोले- सियार होगा

मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 11:56 AM IST

बरेली के शाही क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव में वन्यजीव ने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसमें गुड्डी देवी ज्यादा घायल हुई थीं। इसके अलावा पूरनलाल व छेदालाल पर भी वन्य जीव ने झपट्टा मारा था, जिनको एंटी रैबीज का टीका लगवाया गया। सोमवार को मीरगंज क्षेत्र के रेंजर संतोष कुमार, डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा आनंद सक्सेना आदि पहुंचे। उन्होंने घायल गुड्डी देवी सहित अन्य ग्रामीणों को फोटो दिखाकर वन्यजीव की पहचान करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के साथ मौके पर खेतों में जाकर वन्यजीव के पंजों के निशान भी देखे। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि सियार व अन्य वन्यजीवों का प्रजनन काल चल रहा है, जो करीब अभी 15 दिन और चलेगा। प्रजनन में बाधक मानते हुए यह सियार आदि वन्यजीव हमलावर हो सकते हैं। वहीं ग्रामीणों में भेड़िये की दहशत है। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के गांव भानपुर में सोमवार रात वन्यजीव ने पिता-पुत्र को जख्मी कर दिया था। यहां के ग्रामीणों ने भी भेड़िया होने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें