बरेली में बुधवार रात आठ बजे हवाई हमले का सायरन बजा। सायरन बजते ही शहर समेत पूरे जिले में ब्लैक आउट हो गया। सड़कों पर जो जहां था, वहीं पर थम गया और वाहनों की लाइट बंद कर दी। स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहीं। शहरवासियों ने अपने घरों की लाइट बंद ब्लैक आउट में सहयोग किया। शहर में 10 मिनट तक ब्लैक आउट रहा। इसके बाद आईवीआरआई के पास पुलिस प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर आपातस्थिति से निपटने की तैयारियां परखीं। लोगों को हवाई हमले से बचाव के तरीके बताए गए।