बरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर ने मंगलवार को आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दुर्गविजय सिंह शाक्य ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी, जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की छवि का अपमान करते हुए जो तस्वीर जारी की, जिसमें डॉ. आंबेडकर की बड़ी तस्वीर के साथ अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगाई गई है। यह न केवल दलित समाज का, बल्कि समूचे राष्ट्रनायक का अपमान है।