बरेली में एडीएम कंपाउंड के सामने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बीच सड़क पर गुंडई दिखाई। बाइक से जा रहे दंपती को बीच सड़क पर रोक लिया और अभद्रता की। बाइक सवार दो युवकों ने बताया कि हम फाइनेंस कंपनी से हैं, आपकी बाइक पर लोन है। पीड़ित युवक ने कहा कि लोन है तो क्या चलती हुई बाइक से चाबी निकाल लोगे। इस पर फाइनेंस कर्मचारियों ने अभद्रता और हाथापाई की।