बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से राम बरात, होली के त्योहार के साथ जुमे की नमाज निपटने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में होली के रंग बरसे। एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन में जमकर होली खेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने सिर पर हैट लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ जोरदार डांस किया। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा भी जमकर थिरके।