फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दिनभर छाया रहा कोहरा, शीतलहर से कांपे लोग

बरेली में बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिली तो शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर चलने से शीत दिवस की स्थिति बनी रही। तापमान में गिरावट होने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें