भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने फैंस को गर्व का अहसास कराया। जीत के बाद बरेली में जश्न का माहौल बन गया। टीम के जीत के करीब पहुंचते ही, सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लहराते हुए निकल पड़ीं। मिठाइयां बांटी गईं, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हुए लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया।