बरेली में चार महीने पहले बेटे सागर की मौत के मामले में भुता थाना क्षेत्र के रसूला गांव में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वाली टीवी अभिनेत्री सपना सिंह ने बृहस्पतिवार को आंवला सीएचसी में खासा हंगामा किया। बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर से उन्होंने जमकर तकरार की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाकर कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी। बता दें कि अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर का शव चार महीने पहले नाले में मिला था। गैर इरादतन हत्या के मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस सागर के दो दोस्तों को जेल भेज चुकी है। अभिनेत्री सपना का आरोप है कि उनके बेटे की जान-बूझकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी खेल किया गया है।