विश्व हिंदू परिषद के महासचिव डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलाने की घटना को नरसंहार करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नरसंहार तो मुगल और अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ। किसान अपने हक के लिए आंदोलन पर है और आत्महत्या कर रहा है लेकिन फिर भी देश सो रहा है।