यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बरेली में मतदान हुए। इस दौरान सैलानी बूथ पर 400 मतदाताओं के नाम लिस्ट से कटे हुए मिले। इस बूथ पर 2500 वोट हैं लेकिन 400 से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे होने से मतदाताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मतदाताओं ने बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है क्योंकि लिस्ट में जिंदा लोगों को भी मृत दिखा दिया गया है।