हरी सब्जियों तो आपने बहुत देखी होंगी पर लाल गोभी, पीला कद्दू जैसी नई तरह की सब्जियां उगाकर उत्तम वर्मा ने अपनी रंगत बदल दी। अब इनकी खेती देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। मंडी में इनकी सब्जी हाथों हाथ बिक जाती है। खेती में नवाचार कर इन्होंने अपनी आमदनी दो नहीं बल्कि तीन-चार गुना बढ़ा ली। स्नातक तक शिक्षित उत्तम वर्मा रामनगर तहसील के कबीरापुर गांव के निवासी हैं। पढ़ाई के बाद उत्तम ने खेती किसानी की ओर कदम बढ़ाया, शुरुआत में कुछ नवाचार करना चाहा तो वह लोगों की हंसी के पात्र भी बने। लेकिन उसने इसका जवाब कड़े परिश्रम से ऐसा दिया कि अब वही लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। किसान एक एकड़ में स्टेकिंग विधि से जापानी स्टार जुगनी प्रजाति के कद्दू की खेती कर रहे हैं। यह कद्छू बैगन की तरह पीला होता है। दिनों 40 रुपये किलो की दर थोक बिक रहा है। इसकी सब्जी मंडियों में अच्छी मांग की वजह से एक एकड़ में करीब पांच लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है। उत्तम के कृषि फार्म में जुगनी प्रजाति के कद्दू के अलावा रंग बिरंगी फूल गोभी की भी खेती होती हैं। इनके खेत में पीली, नीली और हरी गोभी उपलब्ध है। स्ट्राबेरी की भी खेती करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर जापानी कद्दू जापानी जुगनी प्रजाति का कद्दू एक बहुउपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसे कई तरीकों से खाया और उपयोग किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कुकुरबिटा पेपो भी है। आकार में लंबा और पीले रंग का कद्दू खासकर सर्दियों में उगता है और विभिन्न प्रकार की सब्ज़ी, सूप और सलाद के रूप में भी खाया जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सिडेंट्स होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने और रोगों से बचाव करने में मदद करते हैं।