फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांचवां और अंतिम बड़ा मंगल: धनोखर हनुमान मंदिर समेत शहर के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ज्येष्ठ माह के पांचवें और अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से धनोखर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगना शुरू हो गया। चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर लंबी कतारों में खड़े रहे और बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को रंग-बिरंगी सजावट और भजन-कीर्तन की गूंज ने भक्तिमय वातावरण में बदल दिया। जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए, जहां प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के विशेष इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें