पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली से निबलेट तिराहे तक कई दुकानों का अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान कई लोग अपना सामान लेकर खुद ही चले गए। अतिक्रमण हटाने का अभियान अगले दिनों में भी चलता रहेगा।