फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डिवाइडर से टकराकर पलटा डंपर, गैस कटर से केबिन काट निकाले गए चालक व खलासी

Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Feb 2026 09:34 AM IST

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से मौरंग लादकर बहराइच मंडी जा रहा डंपर अवस्थी पेट्रोल पंप से कुछ आगे डिवाइडर से टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर डिवाइडर पार करते हुए सड़क किनारे नीम का पेड़ तोड़ते हुए चार फिट नीचे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर की हालत देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और दोनों घायल केबिन में फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद भी जब उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका तो गैस कटर की मदद से डंपर का अगला हिस्सा काटा गया। इसके बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया है,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें