अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत बाराबंकी में सभी प्रमुख सड़कों पर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगी है। हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर सात जगह डाइवर्जन है। शहर के चौपाल तिराहे पर कई राज्यों से आई बसों को रोक दिया गया है। यात्री भी है मौजूद है जो अयोध्या और पूर्वांचल के अन्य केजिलों में जाना चाहते हैं मगर उन्हें बस नहीं मिल रही है। हाईवे पुलिस के हवाले है और सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि खुद एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी हाईवे पर कैंप कर रहे हैं।