फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में डीसीएम में पीछे से घुसी कार, कुछ देर बाद लगी आग

सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर लक्षबर बजहा गांव के पास बुधवार रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोग बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार, सभी को हल्की चोटें आईं। कुछ देर बाद कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। बताया गया कि कार देवरिया से लखनऊ जा रही थी। थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें