यूपी के बाराबंकी में मंगलवार की रात करीब 1 बजे पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वेयरहाउस चोरी कांड के मुख्य आरोपी लवकुश उर्फ मिथुन के रूप में हुई। इस पर 15 हजार का ईनाम भी घोषित था। मुठभेड़ देवा कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ सर्विस लेन पर गढ़ी मोड़ के पास हुई। पुलिस के अनुसार देर रात सूचना मिली कि गढ़ी मोड़ के पास लवकुश मौजूद है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास एक तमंचा व कारतूस बरामद हुई है।