फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा मंदिर में विवाद: दलित युवक ने पुजारी पर जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, पुजारी बोला- बेटे-बहू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की

रामनगर क्षेत्र के लोधौरा गांव स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना के दौरान विवाद हो गया। दलित समुदाय के युवक शैलेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। शैलेंद्र का आरोप है कि जब वह पूजा कर रहा था, तब पुजारी ने रोका और अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुजारी आदित्य तिवारी ने कहा कि युवक ने पहले उनके बेटे और बहू पर अभद्र टिप्पणी की और वे तो बस विवाद शांत कराने पहुंचे थे। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि मंदिर में 80 प्रतिशत सेवादार दलित समुदाय से ही हैं और उनके ही परिवार के लोग सजावट आदि की जिम्मेदारी निभाते हैं। रामनगर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने कहा कि प्राथमिक जांच में जाति आधारित टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई है। युवक के परिवार के अन्य सदस्य भी मंदिर में पूजा करते हैं, इसके प्रमाण मौजूद हैं। मामले की जांच जारी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें