बाराबंकी में कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से गोरखपुर जा रही बिहार नंबर की प्राइवेट बस कलिका हवेली रेस्टोरेंट के पास कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।