यूपी के बाराबंकी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को पथ संचलन निकाला। यह संचलन शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर सतरिखना चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, पीर बटवन, छाया चौराहा होते हुए वापस जीआईसी ऑडिटोरियम आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।