फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचे डीएम, शीघ्र शुरू कराने के दिए निर्देश

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST

बाराबंकी में बंद पड़े कचरा निस्तारण प्लांट के बारे में अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से खबर पब्लिश की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी बृहस्पतिवार को कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचे। वहां पर कचरे का पहाड़ देखकर वह भी दंग रह गए। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार से प्रतिदिन आने वाले कचरे के बारे में पूछा। इसे एकत्र करके खाद बनाने के लिए लगाई गई मशीनों के बारे में पूछा। एक मशीन का मोटर चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कचरे का वजन कराने और उसका विवरण कंप्यूटर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए। ताकि, कचरे की स्थिति स्पष्ट रहे। डीएम ने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट का संचालन शीघ्र कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि करीब तीन साल तक बंद रहने के बाद अगस्त 2024 में कचरा निस्तारण प्लांट तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार के प्रयास से शुरू हुआ था। लेकिन, इधर मार्च से प्लांट बंद होने से कचरा फिर एकत्र हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें