फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के कोटवाधाम अपने ननिहाल पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, मां से की मुलाकात

यूपी के गोंडा लोकसभा से पांच बार के सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ (राजा भैया) बृहस्पतिवार को बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील के कोटवाधाम अपने ननिहाल पहुंचे। यहां उन्होंने बिना किसी प्रोटोकॉल के विद्यापीठ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है? कोई समस्या तो नही है? इस पर बच्चों ने नहीं सर का उत्तर दिया। इसके बाद वह बाबा जगजीवन दास साहेब की समाधि पर पहुंचे। चौखट पर माथा टेका। फिर अपनी माता वीणा दास से भेंट किया। दोपहर का भोजन भी साथ में किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह यहां पर किसी कार्यक्रम में नहीं आए हैं। अपने ननिहाल आए हैं। अपनी माता से मिलने। जब कोटवाधाम के विकास के बारे में पूछा गया तो कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से पर्यटन का दर्जा मिला है। जल्द ही यहां विकास के पंख लगेंगे। हर पूज्य स्थान का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें