फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: बाराबंकी में कोहरे का कहर, 30 ट्रेनें लेट, हीटर-ब्लोअर की मांग बढ़ी

बाराबंकी जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को जहां अच्छी धूप निकली थी वहीं शनिवार की सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। भोर से ही घना कोहरा छाया है। इस कारण दृश्यता में कमी आई जिससे रेल यातायात बाधित हुआ और लगभग 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुंशीगंज, धनोखर, घंटाघर और घोसियाना आदि स्थानीय बाजारों में ठंड बढ़ने के साथ ही हीटर और ब्लोअर की मांग में वृद्धि देखी गई है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इन उपकरणों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है लेकिन दिन में धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें