फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 08:27 PM IST

बिसंडा के पल्हरी गांव निवासी दीपक कुशवाहा (25) की मसूर की थ्रेसिंग के दौरान मशीन के अंदर हाथ फंस जाने से मौत हो गई। पिता राजू कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे दीपक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के खेत में बटाई की मसूर की थ्रेसिंग कर रहा था। इस दौरान मसूर की लॉक को थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और हाथ थ्रेसर में फंस गया। मशीन ने दीपक को अपने अंदर खींच लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जल्दी से मशीन बंद की। दीपक तीन भाइयों में बड़ा अविवाहित था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर समाजसेवी पीसी पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें