फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जहरीली गैस की चपेट में आए दो किसान, बचाने उतरे खेत मालिक की भी मौत

बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। खराब मोटर का पंखा ठीक करने कुएं में उतरा बटाईदार किसान लालू (40) अचेत होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार त्रिपाठी (45) भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। पुलिस ने ऑक्सीजन के सहारे ग्रामीण को कुएं में उतारकर दोनों को बाहर निकलवाया। अस्पताल में लालू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कृष्ण कुमार ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें