फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सुबह से रही भीषण उमस, शाम को हुई रिमझिम बारिश

जनपद में कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इंद्रदेव ने खुश कर दिया। मंगलवार को पूरे दिन बादल आते जाते रहे और लोग उमस भरी गर्मी में पसीना-पसीना रहे। शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आंधी और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। फिर रिमझिम बारिश देर शाम तक होती रही। इससे तापमान में कमी आई और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। बच्चों ने भी आसमान के नीचे भींगकर बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें