फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर पकड़े 17 जुआरी, चार लाख 54 हजार नकदी बरामद

पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। चार लाख 54 हजार रुपये, अवैध असलहे और आठ चौपहिया वाहन पुलिस ने बरामद किए। गश्त और चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात पैलानी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ौली गांव में कुछ लोग जुए की आड़ में लोगों के जेवर दांव पर लगाकर जबरन वसूली करते हैं। पैलानी थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने चार टीमें बनाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अकीलाबाद फतेहपुर निवासी शारदा प्रताप सिंह के कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, फतेहपुर जिले के सिवरामऊ निवासी बलराम मिश्रा के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके से पुलिस ने आठ चार पहिया वाहन भी कब्जे में लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें