राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को कस्बे में पथ संचलन किया। शिशु मंदिर विद्यालय से शुरू हुई रैली पुरानी तहसील, औगासी रोड, तिंदवारी रोड, बांदा रोड, कमासिन रोड हुए विद्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगोंं को एकता व समरसता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक मनोज ने कहा कि पथ संचलन साहस, शौर्य, धैर्य और पराक्रम का प्रतीक है। कहा कि संघ दुनिया का एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसके स्वयंसेवक हर आपदा में लोगाें के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होते है। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह संजय सिंह, नगर संघ चालक डॉ राजेश, संघ चालक कामता प्रसाद, अनूप, हरितांकर भारतीय, नरेंद्र अवस्थी, अमरनाथ, सत्यम गुप्ता, डुग्गू, भोला शंकर, अभय, दुर्गेश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।