फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कंगना माफी मांगें, रद्द की जाए संसद सदस्यता

शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jul 2025 12:06 AM IST

सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा, बौद्धिक क्षमता पर भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रानौत की टिप्पणी का पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। कहा कि कंगना इसके लिए माफी मांगें, नहीं तो कुर्मी समाज इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें बताया कि भाजपा सांसद ने टिप्पणी कर कहा कि सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बनाया गया था कि उनको ठीक से अंग्रेजी नहीं आती थी। उनके इस बयान से देश का कुर्मी समाज आक्रोशित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें