फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 05:39 PM IST

पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब चार दिन से शराब पीने को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घटना के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। वह मोहल्ले में रह रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास काॅलोनी के ब्लॉक सी फ्लैट नंबर आठ निवासी मुकेश साहू (40) ने बुधवार को सुबह घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद मोहल्ले के कुछ लोग चंदा मांगने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो जंगले से देखा तो वह फंदे से लटका। उन्होंने उसकी पत्नी को बताया। पत्नी रीता साहू ने मोहल्ले वालों के सहयोग से मुकेश को फंदा काटकर उतारा। उसने बताया कि मुकेश ई-रिक्शा चलाता था। दो बेटी और एक बेटा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें