फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 09:27 PM IST

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्याें को पकड़ा है। इनके पास से सात बाइकें और तीन तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 29 जून की रात अतर्रा कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान तहसील के पास बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी महंत लाल वर्मा व अतर्रा कोतवाली के अत्रीनगर मोहल्ला निवासी रामजीत प्रजापति उर्फ गरीबी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों वाहन के कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कुछ दूर झाड़ियों में छिपाए पांच वाहनों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि वह बाइकों को मध्य प्रदेश में बेचने ले जा रहे थे। यह सभी बाइकें उन्होंने कुछ दिन पूर्व नरैनी रोड अतर्रा, भरतकूप, बांदा रेलवे स्टेशन, कालूकुआं बस स्टैंड तथा मध्य प्रदेश से चोरी की थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें