फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मामूली विवाद में हुई किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आला कत्ल डंडा भी किया बरामद

महुआ बीनने के विवाद में दो पक्षों के बीच चली लाठियों में ही वृद्ध की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी रहीम बक्श (60) शुक्रवार को सुबह तिंदवारी गांव स्थित खेत गए थे। खेत में महुआ बीनने को लेकर उनका अपने ही खानदानी फखरुद्दीन से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने तिंदवारी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को छह अप्रैल को थाने बुलाकर समझौता कराया था। उसके बाद दोनों पक्ष उसी दिन शाम को गांव पहुंचे। वहां दोनों का फिर विवाद हो गया। इस पर रहीम बक्स, उसके पुत्र कल्लू (30), फखरुद्दीन (60) और उनके दो भाइयों शाकिर व जाकिर के बीच लाठियां चटक गईं। घटना में रहीम बक्श की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। कल्लू को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दूसरे पक्ष से फखरुद्दीन को प्राइवेट अस्पताल में उनके परिजनों ने भर्ती कराया था। इस मामले की कल्लू की पत्नी ने फखरुद्दीन व उसके दो भाई जाकिर और शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें