फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2024 11:07 PM IST

बांदा जिले के बरहौं संस्कार में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी कल्लू उर्फ धीरज के पुत्र का शनिवार की रात बरहौं संस्कार था। पड़ोस का ही सौरभ सिंह तमंचे से फायर कर रहा था। पड़ोस का प्रमोद पाल (22) रात करीब 11 बजे बहनों को लिवाने गया था। आरोप है कि सौरभ सिंह ने सामने खड़े प्रमोद पाल की तरफ तमंचा तानकर गोली चला दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें