बांदा के जमालपुर निवासी निपुण मिश्रा को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान लेखपाल सुधीर यादव और नायब तहसीलदार धनंजय पटेल ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित से मिलने और शिकायत सुनने के बजाय सदर एसडीएम नमन मेहता ने मामले से किनारा कर लिया है। अब आईपीएस मेविस टॉक ने इस मारपीट और बदसलूकी की जांच के आदेश दिए हैं।