कोतवाली नगर क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ने वाले 12 वर्षीय और 8 वर्षीय दो बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की रात में अचानक तबीयत खराब हुई। स्कूल प्रबंधन ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज, बांदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बच्चों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।