महिला ने रविवार को तड़के उत्पीड़न से तंग आकर घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति और ससुर गर्मी के कारण घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रविवार को सुबह जब उठे तब उन्होंने उसे फंदा लगाए देखा। उधर, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा और पथराव किया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।